मां काली उम्मेदपुर वाली का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

0
33

चौबीस घंटे के अखंड हरिकृतन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण में उमड़े श्रद्धालु                                            बक्सर खबर। शहर के छोटकी सारीमपुर स्थित शिवपुरी मठिया मोहल्ला में मां काली उम्मेदपुर वाली का वार्षिकोत्सव इस वर्ष भी पूरे धार्मिक उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें मां की सेविका सुनीता देवी ने मां काली का आकर्षक श्रृंगार कर श्रद्धापूर्वक पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में 24 घंटे का अखंड हरिकृतन आयोजित किया गया, जो पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाता रहा। भजन-कीर्तन और जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

रविवार की देर शाम अखंड हरिकृतन का समापन मां की विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया। आयोजन के दौरान अनुशासन और व्यवस्था भी सराहनीय रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मौके पर मुख्य रूप से वीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. सुधीर सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, सतीश सिन्हा, सुजीत सिन्हा, सत्यराज सिन्हा, प्रणील सिन्हा, अंजनी लाल, आदित्य कुमार, मीना देवी, विवेक श्रीवास्तव, विश्वजीत श्रीवास्तव, बैजन्ती देवी, मनी कुमारी, खुशबू श्रीवास्तव, शिवम्, अंशू, शिवानी सहित कई गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here