अक्षय तृतीया पर बदला शहर का ट्रैफिक प्लान, घर से निकलने से पहले देख लें रूट चार्ट

0
458

गंगा स्नान और मुंडन संस्कार को लेकर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने जारी किया रूट प्लान                      बक्सर खबर। अक्षय तृतीया, गंगा स्नान और मुंडन संस्कार के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारी की है। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय द्वारा सोमवार के लिए विशेष दिशा-निर्देश और रूट चार्ट जारी किया गया है। सुबह 04 बजे से शाम 05 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों के प्रवेश पर आंशिक या पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिन मार्गों पर यह व्यवस्था लागू रहेगी, उनमें शामिल हैं: ज्योति प्रकाश चौक से वीर कुंवर सिंह चौक और नाथ बाबा पुल से वीर कुंवर सिंह चौक तक।  थाना चौक → रामरेखा घाट → पी.पी. रोड → पुराना सदर अस्पताल, सिंडिकेट → यमुना चौक → थाना चौक,मठिया पुल → मुनिम चौक।

यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं:  चार पहिया वाहन: गोलम्बर ↔ सिंडिकेट ↔ बाईपास ↔ ज्योति चौक ↔ आईटीआई रोड ↔ दानी कुटिया। ई-रिक्शा और ऑटो: स्टेशन, नहर मार्ग और बाजार समिति के रास्ते नए बाजार की ओर मोड़ दिए जाएंगे। भीड़ और जाम से बचाव के लिए शहर में अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। ट्रैक्टर, बस और पिकअप के लिए हवाई अड्डा मैदान, गोलम्बर पार्किंग, रेलवे मैदान (इटाढ़ी गुमटी के दक्षिण) और बाजार समिति ग्राउंड। कार और दोपहिया वाहनों के लिए सिंडिकेट के पास, आईटीआई मैदान और किला मैदान के पीछे स्थित पार्किंग क्षेत्र। एम्बुलेंस और रोगियों के वाहनों पर किसी भी प्रकार का प्रवेश प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवागमन की अनुमति दी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि रेलवे यात्री अपने साथ यात्रा टिकट अवश्य रखें, ताकि जांच के दौरान परेशानी न हो। भारी वाहनों (ट्रैक्टर, पिकअप, बड़े वाहन) का प्रवेश 20 अप्रैल को सुबह 04 बजे से रात 10 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अनावश्यक निजी चार पहिया वाहनों का उपयोग करने से बचें, ताकि श्रद्धालुओं को पैदल चलने में सुविधा मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here