‌‌‌उफ : सड़क किनारे दो महिलाओं को ट्रक ने कुचला, एक घायल

0
3100

-बक्सर -इटाढ़ी मार्ग पर डीएवी स्कूल के समीप हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। इटाढ़ी मुख्य मार्ग पर डीएवी स्कूल लाल गंज के समीप शुक्रवार की शाम दर्दनाक दुर्घटना हो गई। एक युवक अपनी मां और भाभी को बाइक से लेकर इटाढ़ी की तरफ लौट रहा था। तभी किसी का फोन आया। वह बाइक खड़ी कर बात करने लगा। तीनों लोग बाइक पर ही बैठे थे। इतने में पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों महिलाएं सड़क पर गिर पड़ी और ट्रक का पिछला पहिया उनके उपर से गुजर गया। देखते ही देखते दो जिंदगियां समाप्त हो गई। लोगों ने यह नजारा देखा तो दौड़े आए घायल युवक मदन पासवान (35) (पिता भागवत पासवान) को सहारा दिया।

लेकिन, अपनी मां अनिता देवी व भाभी प्रियंका देवी को मृत देख फफक पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया यह इटाढ़ी थाना के जलवासी गांव का रहने वाले हैं। बक्सर से अपनी मां और भाभी को लेकर गांव जा रहे थे। शाम छह बजे के लगभग यह दुर्घटना हुई। ट्रक बक्सर से इटाढ़ी की तरफ जा रहा था। उसने पिछे से इनकी बाइक को टक्कर मारी। फोन के माध्यम से सूचना लोगों ने पुलिस को दी। लेकिन, दर्दनाक दुर्घटना को देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। और सड़क जाम कर प्रशासन को मौके पर बुलाने की मांग करने की योजना बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here