ब्रह्मपुर से बसपा ने महावीर यादव पर जताया भरोसा

0
128

—–राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम ने दिया चुनाव चिन्ह                                                                      बक्सर खबर। बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने जिला प्रभारी महावीर यादव को आधिकारिक रूप से बसपा का चुनाव चिन्ह प्रदान करते हुए मैदान में उतारा है। बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और केंद्रीय प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से महावीर यादव को सिंबल सौंपा। इस मौके पर महावीर यादव ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती, रामजी गौतम और अनिल कुमार समेत सभी वरिष्ठ नेताओं का तहेदिल से आभार जताया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसे मैं पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। ब्रह्मपुर की जनता के विकास के लिए मैं दिन-रात मेहनत करूंगा। इस बार ब्रह्मपुर होगा बहुजन का। मौके पर जोश से लबरेज कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से महावीर यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय कोऑर्डिनेटर डॉ. लालजी मेधांकर, केंद्रीय प्रदेश प्रभारी उमाशंकर गौतम, जोन इंचार्ज सुमेश राम, जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम, श्रीराम दास, शिवशंकर रजक, जेपी यादव, श्रीराम यादव, शौकत अली, संतोष यादव, रवि प्रकाश, राजा यादव, राजा खां समेत कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here