-राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा लागू हो राष्ट्रपति शासन
बक्सर खबर। सांसद सह लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को मुरार थाना के अमसारी गांव पहुंचे। उन्होंने उन गरीब परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। जो जहरीली शराब के कारण मौत के गाल में समा गए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा। शराब बंदी के कानून की वजह से गरीब लोग प्रताड़ित हो रहे हैं। सरकार व उसके घटक दल के सदस्य किसी पीड़ित परिवार से नहीं मिलते। उनका हाल नहीं लेते।
ऐसी सरकार को बने रहने का हक नहीं है। राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। हमने इसकी लिखित मांग प्रदेश के महामहीम राज्यपाल से की है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा। वे ही राज्य के गृह मंत्री भी हैं। लेकिन, एक कानून को सही ढंग से लागू नहीं कर पा रहे। जबकि पूरे बिहार में शराब का कारोबार सरकारी व प्रशासनिक संरक्षण में चल रहा हैं चिराग के साथ इस भ्रमण में लोजपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह उपस्थित रहे।

































































































