हाजी मोहम्मद सुल्तान का निधन, शोक की लहर

0
402

बक्सर खबर। शहर के गजाधर गंज निवासी मो हाजी सुल्तान (95) का शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे इंतकाल हो गया। वार्ड नंबर 6 के पूर्व पार्षद व समाजसेवी डॉ निसार अहमद के पिता के निधन की खबर पर शोक संवेदनाओं का तांता लगा हैं। लोगों को जैसे ही इसकी सूचना मिली मातमपुर्सी के लिए उनके घर पहुंचे। डॉ निसार के अनुसार गृहस्थ जीवन जीने के बाद उन्होंने हज किया था।

कोईरपुवा मुख्य स्थित दूध पोखरी कब्रिस्तान में रविवार को 10 बजे सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। हाजी के निधन पर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, डॉ शैलेश राय, डॉ गांगेय राय, डॉ दिलशाद आलम, साबित रोहतासवी, सोनू केसरी, अमजद अली, इफ्तिखार अहमद, इंद्र प्रताप सिंह, नियमतुल्ला फरीदी ने शोक व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here