अब इटाढ़ी पुलिस ने पकड़ी शराब से लदी ऑटो

0
477

बक्सर खबर। शराब तस्करों के नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं। गुरुवार को इटाढ़ी थाना ने लोहन्दी गांव से एक ऑटो बरामद किया। जिसके सीट के नीचे बड़ी संख्या में शराब की बोतले रखी थी। पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर बरामद किया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि उस गाड़ी में ब्लू लाइन ब्रांड की देसी शराब की कुल 620 बोतले रखी गई थी।

ड्राइवर की सीट से लेकर पैसेंजर सीट के नीचे तक ताहखाना बनाया गया था। पुलिस की इस कार्रवाई से चालक बच निकला है। लेकिन, ग्रामीणों से हुई पूछताछ के आधार पर उसकी पहचान हुई है। उसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार यूपी नंबर का यह आटो अक्सर इस इलाके में आता था। ऐसा हो सकता है वह बार-बार शराब लाता हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here