बक्सर खबर। पूर्व पार्षद धीरज कुमार की पत्नी ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनकी शिकायत है कि पड़ोसी ने उनके साथ मर्यादा विहीन कार्य किया। साथ ही उनके परिवार के सदस्य के साथ मिलकर आए दिन फसाद खड़ा करते हैं। इस वजह से उनका घरेलू जीवन प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने दो लोगों के खिलाफ डुमरांव थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। सूचना के अनुसार घटना बुधवार की है। गुरुवार को वे थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज करायी। प्राथमिकी में विकास कुमार और सूरज कुमार को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरे पक्ष के लोगों का क्या कहना है। अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है।































































































