-भारतीय सब लोग पार्टी के नेता लाए गए थाने
बक्सर खबर। शहर में लोग आम दिनों की तरह तफरी कर रहे थे। दिन के ग्यारह बजने वाले थे। तभी उधर से प्रशासन का काफिला निकला। जिसमें डीएम अमन समीर और पुलिस कप्तान यूएन वर्मा भी। उन्होंने पीपी रोड में बगैर मास्क के लोगों को देखा। गाडिय़ां रुकीं, सुरक्षा कर्मियों ने वहां मिले लोगों को ठोक दिया। दो लोग पुलिस वालों से भीड़ गए। उन्हें थाने भेज दिया गया। जुर्म बहुत संगीन था नहीं। इस लिए कुछ घंटे बाद उन्हें चलता किया गया। लेकिन, इस बीच पता चला वे दोनों लोग भारतीय सबलोग पार्टी के प्रदेश सचिव स्तर के पदाधिकारी हैं। इस पार्टी के जिलाध्यक्ष दिवाकर पाठक भी थाने पहुंचे। उन्होंने भी थाने में हंगामा किया। कहा पुलिस वाले स्वयं मास्क नहीं पहनते। दूसरों के साथ बदसलूकी करते हैं।
दोपहर बाद मामले ने राजनीतिक रंग लिया। नगर परिषद में एकत्र हुए वार्ड पार्षदों ने सफाई बंद करने का ऐलान कर दिया। उप मुख्य पार्षद बबन सिंह वहां पहुंचे और कहा। प्रशासन पुलिस वालों पर कार्रवाई करे। हम इसका विरोध करते हैं। इसकी वजह से रही इनमें से एक नेता नियमतुल्ला फरीदी पूर्व पार्षद हैं। फिलहाल उनकी पत्नी भी पार्षद हैं। इस वजह से नगर परिषद के वार्ड सदस्यों ने शहर की सफाई बंद करने की घोषणा कर दी। आगे क्या होता है। इस घटना के बाद उंट किस करवट बैठता है। तो आने वाले दिनों में पता चलेगा। वहीं दूसरे नेता अजय मिश्रा का इस मामले में कुछ बयान नहीं आया है।


































































































