पटरी किनारे मिले युवक की हुई पहचान

0
1734

-ननिहाल में रहकर कर रहा था पढ़ाई
बक्सर खबर। ननिहाल आए युवक की हत्या कर दी गयी। साक्ष्य मिटाने की गरज से शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेक दिया गया। जिससे यह दुर्घटना प्रतीत हो। आज शनिवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने शव को देखा तो दंग रह गए। तत्काल इसकी सूचना रेल पुलिस को दी। लेकिन, वहां से मामला मुफस्सिल थाने के पास चला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त का प्रयास होने लगा। देर शाम पता चला। उसका नाम अंकित कुमार है।

वह कैमुर जिले के घटाव गांव का निवासी था। जो कुदरा थाने में आता है। जांच के क्रम में यह भी पता चला कि यहां बक्सर के सिविल लाइन मुहल्ले में उसकी ननिहाल है। यहां रहकर पढ़ता था। पूछने पर एसडीपीओ गोरख राम  ने कहा गले पर कटे का गहरा निशान है। जिसे देखकर यह प्रतीत हो रहा है। युवक की हत्या की गई हो। फिलहाल जांच चल रही है। परिवार के लोगों से संपर्क नहीं हो सका है। उनके आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अंकित की उम्र लगभग 18 वर्ष रही होगी। फिर उसकी किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है। इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here