-नावानगर इलाके की घटना, पूरा गांव आहत
बक्सर खबर। आपसी कलह के कारण शादी के एक माह बाद ही पति-पत्नी का रिश्ता उस मोड़ पर पहुंच गया। जहां दोनों की जीवन लीला समाप्त हो गई। यह दर्दनाक घटना नावानगर थाना के केसठ गांव की है। आज शुक्रवार की सुबह लोगों ने जब इसके बारे में सुना तो सभी दंग रह गए। रोहित कुमार सिंह ने अपनी पत्नी शोभा देवी का गला धारदार हथियार से काट दिया। उसकी हत्या करने के बाद उसी हथियार से अपना गला काट आत्महत्या कर ली।
ग्रामीणों से इस बारे में पूछने पर पता चला कि इनकी शादी 22 नवम्बर को हुई थी। एक दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। लड़के के बड़े भाई और आस-पास के लोगों ने उनको समझाया था। शोभा के मायके वालों को भी इसकी सूचना दी गई थी। आज उसका भाई भी आने वाला था। तभी अचानक सुबह ऐसा क्या हुआ। रोहित ने पत्नी की हत्या कर दी। स्वयं की जीवन लीला भी समाप्त कर ली। नावानगर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। लेकिन, पुरी तरह यह मामला आपसी विवाद का है।



































































































