बक्सर खबर। नया बाजार में चल रहे सीता-राम विवाह महोत्सव में प्रत्येक दिन भगवत लीला हो रही है। भगवान राम के विवाह का उत्सव मनाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। शहर के लोगों में भी इस उत्सव को लेकर उत्साह रहता है। उत्सव के दौरान चार दिन की लीला खास होती है। जिसका लोग लंबे समय से इंतजार करते हैं। उनमें से एक है फुलवारी का मंचन। यह उत्सव शुक्रवार अर्थात 29 जनवरी को मनाया जाएगा।
आश्रम से प्राप्त सूचना के अनुसार दोपहर बारह बजे यह उत्सव प्रारंभ होगा। जिसमें मोरारी बापू भी शामिल होंगे। इस वजह से शुक्रवार की कथा भी दोपहर 12 बजे के लगभग समाप्त हो जाएगी। इसके उपरांत बापू फुलवारी के कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। वैसे प्रतिदिन कथा का समय सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 तक का है। लेकिन, शुक्रवार को इसमें डेढ़ घंटे की कटौती होगी।


































































































