बक्सर खबर। सर्व शिक्षा अभियान अब व्यापक रुप ले चुका है। इसे अब राष्ट्रीय राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान नाम दिया गया है। अर्थात एसएसए अब आरएमएसए बन चुका है। इस समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले को कुल 155 करोड़ 7 लाख 71 हजार रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है। इसके तहत सभी विद्यालयों को छात्रों के अनुपात पर राशि उपलब्ध होगी। जिसमें शिक्षक और शिक्षा दोनों पर राशि खर्च होगी।
इसके लिए जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने मंगलवार को शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि इस राशि को मदवार निर्धारित कर जल्द से जल्द विद्यालयों को उपलब्ध कराया जाए। इस संबंध में बात करने पर शिक्षा विभाग के लोगों ने बताया कि इसबार विद्यालय विकास के साथ शिक्षा एवं स्वच्छता के लिए राशि उपलब्ध होगी।

































































































