वाहन दुर्घटना में मासूम बच्चे समेत दो की मौत, शिक्षक का परिवार घायल

0
819

बक्सर खबर। शिक्षक सुनील कुमार व उनका पूरा परिवार आज मंगलवार को कार की चपेट में आ गया। वे रघुनाथपुर बाजार में पत्नी और अपने दो बच्चों के साथ सामान खरीद घर वापस लौट रहे थे। तभी बगेन की तरफ से आ रही तेज गति की कार ने उनके परिवार को टक्कर मार दी। परिवार के सभी सदस्य घायल हो गए। उनके तीन वर्षीय बच्चे सतीश कुमार की मौत हो गई। पत्नी सुशीला और और दूसरे पुत्र सूरज को भी गंभीर चोट आई।

स्थानीय लोगों ने उस आटो कार का पीछा किया तो चालक गाड़ी खड़ी कर भाग निकला। सूचना मिलने पर ब्रह्मपुर थाने की पुलिस पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए वहां से सदर अस्पताल भेजा गया। सूत्रों ने बताया सुनील कुमार मूल रुप से सिमरी थाना के भदवर गांव के निवासी हैं। रघुनाथपुर के पास एक विद्यालय में पढ़ाते हैं। उनका पूरा परिवार किराए के मकान में यहीं रहता है। वहीं दूसरी घटना में नावानगर का निवासी राजकुमार राम (20) की मौत हो गई। वह नावानगर के निवासी बच्चन राम का पुत्र था। ग्रामीणों ने बताया अपने गांव से एक ट्रैक्टर चारा काटने की मशीन लेकर रोहतास जिले की सीमा में पडऩे वाले बनसा गांव गया था। यह उसी गाड़ी के साथ मजदूर के रुप में गया था। खेत में मेड़ पार करने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। जिसकी जद में आने से राजकुमार राम की मौत हो गई। दो माह बाद मई में उसकी शादी होने वाली थी। परिवार के लोगों ने जब यह सूना तो घर में मातम पसर गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here