रंगेहाथ पकड़ा गया मंदिर में चोरी करने वाला

0
2142

बक्सर खबर। डुमरांव के काली मंदिर में आज मंगलवार को चोरी करते व्यक्ति पकड़ा गया। चोर कहीं और का नहीं डुमरांव का ही निवासी थी। जिसका नाम अरुण कुमार गुप्ता था। वह ठाकुर प्रसाद की गली का रहने वाला है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह मंदिर में मौका देख दाखिल हुआ। अंदर जाकर काली की पिंड़ी में लगी आंखों को चुराने लगा। लोगों की नजर उसपर पड़ी तो उसे दबोच लिया। अरुण उनके सामने चिरौरी करने लगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घंटो बाद पुलिस पहुंची। अंतत: उसे गिरफ्तार कर ले गई। क्योंकि लोग उसे छोडऩे को तैयार नहीं थे। चोरी करने के प्रयास में उसे जेल जाना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here