परदेश में दुर्घटना, जिले के युवक की दर्दनाक मौत

0
1110

बक्सर खबर। झारखंड के रांची से बक्सर लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत दिवाली के दिन ही हो गई। ब्रजेश सिंह यादव (20) जो केशव यादव का पुत्र था। अपने गांव बड़का राजपुर, थाना तिलकराय का हाता ओपी के जाने वाला था। सूत्रों ने बताया कि हजारीबाग से चंपारण के बीच सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हुई। रांची में उनका खटाल चलता है।

वहीं से तीन मवेशियों को लेकर पीकअप द्वारा चला था। रास्ते में बुधवार को ढ़ाई बजे के लगभग वाहन पलट गया। जिसके नीचे दब जाने के कारण मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इसकी सूचना फोन द्वारा परिजनों को दी गई। इसकी खबर जब गांव पहुंची तो पूरा परिवार गम में डूब गया।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here