अधेड़ की मौत, दो थानों के बीच उलझा मामला

0
499

बक्सर खबर। डुमरांव-विक्रमगंज पथ पर अमसारी मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। घटना कोरानसराय थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे हुई। राहगिरों ने सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े अधेड़ को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। उसके परिजन को सूचना दी। परिजन जब तक अस्पताल पहुंचते तब तक मौत हो चुकी थी। अधेड़ व्यक्ति की पहचान मुरार थाना क्षेत्र के अमसारी गांव निवासी मुन्ना राम(52) पुत्र स्वर्गीय दुखी राम के रूप हुई। मृतक के परिवार में कोई नहीं है।

शादी के कुछ वर्ष बाद ही पत्नी की मृत्यु हो गई है। उससे कोई संतान भी नहीं है। माता- पता की मौत पांच वर्ष पूर्व ही हो चुकी है। वह अकेला ही रहता था। घटना के बारे में गांव के लोगों ने बताया वह सुबह खेत पर जाने के लिए निकले थे। उसी दौरान यह दुघर्टना हुई जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बहुत देर तक शव अस्पताल में पड़ा रहा। कोरानसराय और डुमरांव की पुलिस यह तय नहीं कर पा रही थी। दुर्घटना किसकी सीमा के अंदर हुआ है। पूछने पर डुमरांव थानाध्यक्ष शिवनरायण राम ने बताया कि मामला कोरानसराय थाना क्षेत्र का है। पोस्टमार्टम के बाद शव रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है। दुर्घटना के बाद वाहन समेत चालक भागने में सफल रहा। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here