गैंगरेप के अभियुक्तों ने किया समर्पण

0
823

बक्सर खबर। कोरानसराय थाना के मोतिसाबाद गांव में हुई गैंगरेप की घटना के चारो अभियुक्त जेल पहुंच गए हैं। दो अभियुक्तों को पुलिस ने घटना के अगले ही दिन जेल भेज दिया था। अन्य दो अभियुक्त फरार थे। बुधवार को एसपी अब्दुल्ला रहमान ने बताया अन्य दो आरोपियों ने भी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। जिसमें मुंगांव पंचायत के मुखिया का पुत्र रंजीत कुमार एवं जितेन्द्र कुमार ग्राम जगधरा, थाना दावथ, जिला रोहतास शामिल हैं। इन दोनों को पुलिस सरगर्मी से तलाश रही थी।

एसपी ने कहा पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। इस मामले को त्वरित निष्पादन किया जाएगा। यहां हम बता दें यह घटना 3 मई की रात हुई थी। जब अपनी बहन की शादी में शामिल होने आई नव विवाहिता के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया था। पीडि़ता के बयान पर चार लोग नामजद किए गए थे। पुलिस ने राकेश व पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य दो अभियुक्तों आज बुधवार को ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
पूरी खबर जानने के लिए क्लिक करें :-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here