क्रिकेट नहीं वर्चस्व में हुई हत्या, पूर्व जिप अध्यक्ष भी शामिल

0
1812

बक्सर खबर। तिलकराय होता ओपी के मानिकपुर गांव में हुई गोलीबारी किसी विवाद का नतीजा नहीं है। वहां तो वर्चस्व कायम की नियत से गोलीबारी हुई। बुधवार की दोपहर जब गांव में विष्णुशंकर राय की तरफ से गोली चलाई जा रही थी तो कोई यह जानता नहीं था। मामला इतना तूल पकड़ लेगा। उन लोगों द्वारा चलाई गई गोली से गांव का भांजा सुनील पांडेय मारा गया। दोपहर लगभग तीन बजे युवक की मौत हुई। जोगेश ठाकुर घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस को भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा।

स्थानीय पुलिस द्वारा वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। तब डुमरांव डीएसपी के के सिंह भी पहुंचे। उनके प्रयास से देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पहले सूचना मिली थी कि क्रिकेट के विवाद के कारण ऐसा हुआ। लेकिन, जैसे-जैसे समय गुजरता गया लोग पुलिस के सामने खुलते गए। ग्रामीणों के अनुसार सुबह से ही विष्णुशंकर राय के यहां आस-पास के इलाके से दबंग छवि के लोग एकत्र हो रहे थे। दोपहर बाद उन लोगों ने गोली चलाई। जिसमें एक युवक मारा गया।

add

इस गोली कांड में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अक्षयबर यादव भी शामिल थे। सूचना के अनुसार परिजनों ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ बयान दर्ज कराया है। जिसमें विष्णु शंकर राय व अक्षयबर यादव का नाम भी शामिल है। इस सिलसिले में पूछने पर पुलिस ने कहा शिकायत मिली है। लेकिन, फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। किस-किस का नाम सामने आया है? यह पूछने पर पुलिस ने कहा यह जानकारी प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here