बक्सर खबर : कोरानसराय-डुमरांव पथ पर शुक्रवार को दुखद घटना घटी। खलवा इनार के पास तेज गति से जा रही जीप पलट गयी। मौके पर ही महिला की मौत हो गयी। अन्य चार यात्री भी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए कोरानसराय के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। मृत महिला की पहचान आरती देवी पति अजय शर्मा ग्राम अमसारी के रुप में हुयी। उसकी गोद में चार वर्ष का पुत्र जनमेजय भी था। उसे भी चोटें आयी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया था। घायल देवंती देवी, विद्यावती देवी व दुर्गावती देवी के परिजनों को भी सूचना दे दी गयी। ग्रामीणों के अनुसार अमसारी की आरती देवी अपने बेटे के साथ डुमरांव जा रहीं थी। गांव से कुछ दूरी पर ही यह दुर्घटना हो गयी। खबर मिलते ही परिजन वहां पहुंच गए। लाश को वहां से गांव ले जाया गया। इससे पूरा गांव आहत है।






























































































