21 को शादी, 22 विदाई, 23 पिटाई, 24 दुल्हन वापस आयी

0
5526

बक्सर खबर : शादी के बाद दुल्हन को मायके वापस भेज देने का अजिबो-गरीब मामला सामने आया है। घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव की है। यहां के युवक कृष्णा सिंह की शादी सिमरी थाना के बड़का राजपुर निवासी आरती कुमारी के साथ 21 नम्बर को हुयी। 22 तारीख को लड़की विदा होकर ससुराल पहुंची। इस बीच तेइस को पता चला कि वह पैर से विकलांग है। यह आरोप लगाते हुए 24 नवम्बर की तड़के सुबह 4 बजे लड़के वालों ने लड़की को बक्सर सिंडिकेट पर पहुंचा दिया। आरती के साथ उसकी छोटी बहन भी थी। जो विदाई के समय साथ-साथ ससुराल गयी थी। लड़की ने इसकी सूचना पिता गोरखनाथ सिंह को दी। वहां से मामला महिला थाने पहुंचा। थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी। लड़के के पिता मोहन सिंह को इस आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की माने तो लड़की विकलांग नहीं है। उसके पैर में कुछ तकलीफ है। जिसकी वजह से चलने में परेशानी हो रही है। लेकिन, लड़का पक्ष वाले इसके साथ अमर्यादित व्यवहार कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरती के बयान पर दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज हुआ। जिसमें पति का भी जेल जाना तय है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here