पुजा स्पेशल के परेशान यात्रियों ने काटा बवाल

0
1321

बक्सर खबर : रेलवे स्टेशन के आउटर पर दोपहर के एक बजे के लगभग आनंद बिहार दरभंगा एक्सप्रेस आकर खड़ी हुयी। पूजा स्पेशल के तौर पर चलाई गयी गाड़ी के यात्री पटरी पर आ जमे। लगे रेल विभाग और मंत्री के खिलाफ नारे लगाने। कुछ युवकों ने किनारे पड़ा स्लीपर पटरी पर रख दिया। जिसके कारण डाउन लाइन का परिचालन ही ठप हो गया। हालात बिगड़ते देख सिविल पुलिस की मदद ली गयी। तब कहीं जाकर स्लीपर हटा और गाड़ी आगे बढ़ी। यात्रियों का कहना था कि पुजा के नाम गाड़ी चला दी गयी है। कोई सुविधा नहीं, ट्रेन में पानी नहीं है। शौचालय गंदगी से पटा है। कोई सुनने वाला नहीं। गाड़ी दिल्ली से चली है। उसके बाद से लेट पर लेट। जहां चाहा वहीं घंटो संट कर दिया। हम लोग इससे आजिज आ गए हैं। वे इसी का विरोध जता रहे थे। बक्सर में गाड़ी रोकी तो आउटर पर। किसी तरह सिविल पुलिस और रेल पुलिस ने मामले को शांत किया और गाड़ी को आगे बढ़ाया। स्टेशन मास्टर एनके पांडेय ने बताया कि यात्री ट्रेन लेट होने से नाराज थे। आवागमन बहाल करने मे ं बहुत विलंब नहीं हुआ। स्थिति सामान्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here