28 को नीलाम होंगे 65 वाहन

1
1666

-24 तक कर सकते हैं आवेदन, जमा करना होगा अग्रधन
बक्सर खबर। उत्पाद विभाग द्वारा जब्त कुल 65 वाहनों की नीलामी होनी है। इसके लिए पूर्व से सूचना जारी है। जिसे उत्पाद विभाग के कार्यालय में जाकर देखा जा सकता है। पूरी सूची हमारी साइट पर भी उपलब्ध है। लेकिन, उसकी नियम व महत्वपूर्ण शर्तों का अवलोकन आप अवश्य कर लें। नीलामी में भाग लेने वाले को 24 दिसम्बर तक आवेदन के साथ पसंद के वाहन की सुरक्षित राशि नकद अथवा बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करनी होगी।

जो लोग नीलामी में उच्चतम बोली लगाएंगे। उन्हें 31 दिसम्बर से पूर्व पूरी राशि जमा करनी होगी। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं। तो उनकी सुरक्षित जमा राशि विभाग जब्त कर लेगा। उसके उपरांत तीन दिन का समय दूसरी बोली लगाने वाले को दी जाएगी। अगर उसने भी ऐसा नहीं किया। तो उसकी राशि भी जब्त हो जाती है। यह हो गई नियम कायदे की बात। साथ ही संबंधित वाहन की स्थिति अगर आवेदक देखना चाहे। तो संबंधित थाने में जाकर देख सकता है। उसे स्वयं ही उक्त वाहन को वहां से नीलामी के बाद प्राप्त करना होगा। जिसका विवरण आप सूची में देख सकते हैं।
पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here