18वां स्थापना दिवस की तैयारी में जुटी लोजपा

0
101

बक्सर खबरः लोजपा महिला प्रकोष्ठ की बैठक हुई। जिला कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता फुलपतिया देवी ने की। जबकि महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव सह बक्सर जिला की प्रभारी बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रही। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने उपस्थित महिला कार्यकर्ताओ का स्वागत किया। संबोधन में कहा कि आगामी 28 नवंबर को पटना मे आयोजित पार्टी के 18 वाँ स्थापना दिवस मनायेगा। इस अवसर पर समारोह मंे बक्सर लोजपा महिला प्रकोष्ठ से अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ता भाग ले इसकी तैयारी को लेकर अभी से महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी को युद्ध स्तर पर लगना होगा। बैठक में पूनम देवी, सामा देवी, सीता देवी, चंदरावती देवी, रेनु देवी, लीला देवी, विजया देवी, रजकलिया देवी, चंदा देवी, प्रभा देवी, विभा देवी, सामाग्री, मनई देवी उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here