‌‌‌13 की जांच रिपोर्ट आई, अब तक 86 नेगेटिव

0
1153

बक्सर खबर। बोलिए बक्सर, बिहार भारत धाम की जय। हम बक्सर की जय इस लिए कह रहे हैं। क्योंकि यहां से जितने भी लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए पटना गए थे। वे सारे के सारे नेगेटिव पाए गए हैं। आज गुरुवार को जिला जन संपर्क पदाधिकारी ने मीडिया को सूचित किया है कि 13 और लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। वे नेगेटिव पाए गए हैं। उनके अनुसार अभी तक जिले से कुल 83 लोगों का सैंपल जांच के लिए गया था। सारे के सारे नेगेटिव मिले हैं।

यह राहत देने वाली खबर तो है ही। क्योंकि लोगों में इस संक्रमण को लेकर शंका व्याप्त है। लेकिन, फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार जिले में एक भी संक्रमित का पता नहीं चला है। एक दिन पहले भी 21 लोगों की रिपोर्ट आई थी। इसमें वे लोग शामिल हैं। जो हाल के दिनों में विदेश से बक्सर वापस आए हैं। साथ ही नया भोजपुर में मिले विदेशी लोगों की रिपोर्ट भी नेगेटिव ही आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here