‌‌‌देवी जागरण के साथ संपन्न हुई मां काली की वार्षीक पूजा

0
674

बक्सर खबर : मुसाफिरगंज व गजाधरगंज की वार्षीक काली पूजा गुरुवार को संपन्न हो गयी। मुसाफिर गंज में इस बार विशेष पूजा का आयोजन हुआ। यहां के लोगों ने कई माह के अथक प्रयास के बाद मंदिर के जिर्णोद्धार कार्य को संपन्न कराया है। जिसकी वजह से लोगों काफी उत्साह दिखा। बुधवार को ही पूजा का कार्यक्रम संपन्न हो गया था। भंड़ारा भी आयोजित हुआ। यहां के व्यवस्थापक सुप्रभात गुप्ता उपनाम बिट्टू गुप्ता ने बताया कि देवी जागरण में लोकप्रिय कलाकार अशोक मिश्रा व वीनय मिश्रा ने आयोजन को यादगार बना दिया।

जयकारा लगाते पूजा समिति के सदस्य
जयकारा लगाते पूजा समिति के सदस्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here