‌‌‌आशनाई – जहर देकर चौसा में युवक की हत्या

0
1114

बक्सर खबर : चौसा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास शुक्रवार की रात मो: मेरु की जहर देकर हत्या कर दी गयी। शनिवार की  तड़के सुबह इसकी सूचना पुलिस को मिली। उसके पिता मो: रशीद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है। मुफस्सिल पुलिस के अनुसार यह युवक चौसा का ही रहने वाला है। रात दस बजे के बाद किसी ने उसे फोन किया। वह घर से रात ग्यारह बजे के लगभग चुपके निकला। पिता दरवाजे पर सो रहे थे। उनको  भनक नहीं लगी। रात बारह बजे मो रशीद को किसी ने फोन किया। आपका बेटा मंदिर के पास तड़प रहा है। वे भागे-भागे वहां पहुंचे। तत्काल उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचने से पहले ही उसका दम निकल गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले उसका पोस्टमार्टम कराया। देखने वालों ने बताया कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसने जहर खाया है या किसी ने उसे जहर देकर मारा है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि उसकी मौत इश्क बाजी के कारण हुई है। पुलिस ने पूछने पर बताया कि मौके से मृतक का मोबाइल बरामद हुआ है। उसके फोन डीटेल को खंगाला जा रहा है। बाइस वर्ष के इस युवक की शादी नहीं हुई थी। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही सच्चाई का पता लग जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here