होली पर लोजपा का साड़ी वितरण

0
443

बक्सर खबरः डुमरांव नगर भवन में एक समारोह में महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। लोजपा प्रदेश अध्यक्ष सह लेबर सेल के अध्यक्ष भुनेश्वर पाठक के नेतृत्व में रविवार को रंगों के त्योहार होली को देखते हुए लोजपा द्वारा 100 गरीब महिलाओं को साड़ी दिया गया। इस मौके पर अपने उदबोधन में श्री पाठक ने कहा कि लोजपा हमेशा से गरीब मजदूरों की आवाज बन कर उभरी है। हा कि हर गरीब तथा कमजोर आदमी की सहायता करना समर्थवान लोगों का कर्तव्य है। इस मौके पर लोजपा की जिलाध्यक्ष जानकी साहनी, प्रदेश महासचिव सीताराम सिंह, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र विश्वकर्मा, राजकुमार तिवारी, ओंकार पांडेय, दलित सेना अध्यक्ष अमर पासवान , हरेन्द्र राम आदि ने भी अपने विचार रखते हुए गरीबों की सेवा को परम धर्म बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here