सांसद ने लिया जायजा, दियरा में बाढ़ का कहर

0
2040

बक्सर खबर : उफनती गंगा के कारण जिले के दियरा इलाके में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। लोग घरों को छोड़ पलायन को मजबूर हैं। स्थिति का जायजा लेने के लिए सांसद अश्विनी चौबे अश्विनी चौबे, मझरियां, उमरपुर गांवों में पहुंचे। उन्होंने बांध पर रहने वाले लोगों से मुलाकात की। यहां से निकल जाने को कहा। मौके पर मिले यादव परिवार ने कहा नेता यहां सिर्फ आते हैं। मदद कुछ नहीं मिलती। सांसद ने कहा यहां की राज्य सरकार पूरी तरह ग्रामीणों तक मदद पहुंचाने में विफल है। वहीं दूसरी तरफ सिमरी प्रखंड के युवा नेता विजय मिश्रा ने बक्सर खबर को फोन कर वहां की जानकारी दी। केशोपुर, परसनपाह , राजपुर व राजपुर कला आदि इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। मदद के नाम पर कोई कदम नहीं उठाया गया। इसके लिए डीएम स्वयं जिम्मेवार हैं। ग्रामीण परेशान हैं। सभी लोग अपना सबकुछ छोड़ अचानक तो भाग नहीं सकते। प्रशासन को चाहिए कि वहां आने-जाने के लिए संसाधन उपलब्ध कराए। राजनीतिक दलीलें जो भी हो। पर मौजूदा हालात यह हैं कि अगर प्रशासन नहीं चेता तो हालात और भी नाजुक होने वाले हैं।

बनारपुर गांव में घुसा पानी
बनारपुर गांव में घुसा पानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here