ससुराल में दामाद की जहर दे हत्या

0
1701

बक्सर खबर : बदलते परिवेश में पारिवारिक रिश्ते लगातार कमजोर होते जा रहे हैं। बगेन थाना के बरुहां  गांव में ऐसा ही वाकया हुआ है। जहां ससुराल में आए युवक की जहर देकर हत्या कर दी गयी है। यह आरोप मृतक जवाहर तुरहा के पिता दीपा तुरहा ग्राम सेमरी ने  ससुराल पक्ष पर लगाया है। शिकायत में उन्होंने समधी पचरतन तुरहा, मृतक की बेवा किरण और उनके तीन बेटों समेत पांच को अभियुक्त बनाया है। पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार दो साल पहले जवाहर की शादी किरण से हुई थी। इन दोनों के बीच अनबन रहती थी। पिछले कुछ दिनों से वह मायके में थी। जिससे मिलने शुक्रवार को वह गांव आया था। यहां रात में उसकी मौत हो गयी। यह इनकी साजिश का परिणाम है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here