सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत

0
1480

बक्सर खबर : बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में मासूम छात्रा की मौत हो गयी। मुफस्सिल थाना के हुंकहां गांव की प्रिया अपने चचरे भाई के साथ बाइक से जिला मुख्यालय आ रही थी। दोपहर दो बजे के लगभग इटाढ़ी से बक्सर की तरफ आने के क्रम में यह दुर्घटना हुई। सामने से आ रही दूसरी बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। सभी सवार नीचे गिर पड़े। इसी बीच पीछे से आर रहे ट्रैक्टर ने प्रिया को कुचल दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। इस बाइक पर उसकी चचेरी बहन मनीषा भी सवार थी। भााई सोनू उसे चला रहा था। वह दोनों भी घायल हैं।

इसी जगह पर हुई थी चाचा की मौत
बक्सर : डीएवी स्कूल से कुछ दूर आगे इटाढ़ी पथ पर जहां प्रिया की मौत हुई। वहीं पर एक साल पहले उसके चाचा सर्वजीत सिंह की भी सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। आज जब दुबारा घटना हुई तो सर्वजीत की पुत्री मनीषा तो घायल हुई ही। भतीजी प्रिया की जान चली गयी।

पिता लडऩे वाले थे पंचायत चुनाव
बक्सर : प्रिया अपने चचेरे भाई सोनू के साथ बक्सर फोटो खिंचवाने जा रही थी। पर हालात ऐसे हुए कि वह अतीत बनकर रह गयी। मौके पर जमा लोगों ने बताया कि बुधवार को उसके पिता इंन्द्रदेव सिंह पांडेयपटटी पंचायत से मुखिया पद के लिए नामांकन फार्म खरीद कर लाए थे। वे चुनाव लडऩे की तैयारी में थे। इसी बीच ऐसा दुखद हादसा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here