शादी समारोह में टूटा छज्जा, दर्जन भर घायल

0
607

बक्सर खबर : शादी समारोह को देखने के लिए जमा महिलाओं के बोझ के कारण छत का छज्जा गिर पड़ा। उसके साथ नीचे गिरी आधा दर्जन से अधिक महिलाएं और कुछ बच्चे भी घायल हैं। यह दुर्घटना मंगलवार की रात आठ बजे के लगभग नावानगर थाना के नोखपुर गांव में हुई। गांव के अवधेश पांडेय के यहां डुमरांव से बारात आयी थी। द्वारपूजा के समय महिलाएं और बच्चे छत के बराज से नीचे कार्यक्रम देख रहे थे। इसी बीच छज्जा गिर गया। घायलों को उपचार के लिए नावानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here