शहर में पुलिस के मुखबिर पर चली गोली

0
3880

बक्सर खबर : शहर के कालेज गेट मोड पर सोमवार की रात साढ़े आठ बजे के लगभग गोली चलने की घटना हुई। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गयी। गोली चलने की आवाज से लोगों में दहशत पैदा हो गयी। जिसको निशाना बनाया गया। वह बालबाल बच गया। पहली ही गोली जैसे चली। बाइक सवार नीचे गिर पड़ा। दूसरी गोली उपर से निकल गयी। उसका भाग्य अच्छा था जो वह बच गया। उसके उपर जीन दो युवकों ने मिलकर हमला किया। वे सफेद रंग की अपाची बाइक से थे। वे जिस रफ्तार से वहां आए थे। उसी गति से भाग खड़े हुए। बाद में पता चला कि जिसे निशाना बनाने का प्रयास किया गया । वह युवक पुलिस का मुखबिर है। उसे किसने और क्यूं अपना निशाना बनाया। यह कहना मुश्किल है। पूछने पर नगर थाने ने यह स्वीकार किया कि ऐसी घटना हुई है। लेकिन, अपने मुखबिर का नाम नहीं बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here