शव दफनाने को ले दो समुदायों में तनाव

0
733

बक्सर खबरः शव दफनाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गये। यह घटना रविवार सुबह की है। ब्रम्हपुर थाना के सपही गांव में मृतक मो. मुस्तेकबाल(85) के शव को दफनाने उनके पुत्र मो. मुस्तफा अपने निजी जमीन में पहुंचे थे। हिन्दू समाज के लोग यह कह विरोध किया कि वहां सटे ब्रम्हस्थान है। यहां दफनाना ठीक नही है। इसके बाद दोनो पक्षों के लोग अपने-अपने बातों पर अड़ गये। विवाद बढ़ते देख ग्रामीणों ने ब्रम्हपुर पुलिस को सूचना दी। हिन्दू व मुस्लीम समुदाय के विवाद सुनते ही प्रशासन के हाथ पांव फुल गये। एसडीपीओ कमलापति सिंह और डीसीएलार के नेतृत्व पुरा डुमरांव अनुमंडल प्रशासन सपही गांव पहुंच गया। दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। तब जाकर मो. मुस्तफा ने अपने पिता के शव को शाम 4:00 बजे ब्रम्हपुर के सरकारी कब्रगाह में दफनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here