विदेशी परियों को कौन खींच लाया बक्सर

0
18372

बक्सर खबर : जिले में विदेशी परियां आ पहुंची हैं। भारतीय परीधान में लिपटे होने के कारण इनका आकर्षण सभी को खींच रहा था। लेकिन अमेरिका व रुस से इन्हें बक्सर की धरती पर कौन खींच लाया। इसकी गवाही उनके माथे पर लगा वैष्णव तिलक व सर पर जलभरी का कलश दे रहे थे।

भारत की संस्कृति व अध्यात्म इन लोगों को यहां तक लाने में सफल रहे हैं। इनका आगमन सदर प्रखंड के तिवारीपुर गांव में हुआ है। जहां गौडिया मठ के कार्यक्रम में विश्व के अनेक देश से भक्त आएं हुए हैं। हमारी संस्कृति की झलक पाकर वे निहाल हैं। कुछ भक्तों ने बताया हम यहां पिछले कई वर्षो से आते हैं। हमें भारत के लोग, यहां का जीवन बहुत ही आनंदमय दिखता है। तिवारीपुर गांव हमारे गुरु का धाम है। इस लिए यहां आते हैं। यहां आयोजित वार्षिक यज्ञ समारोह 22 मार्च से प्रारंभ होकर 30 मार्च तक चलेगा। जिसमें विभिन्न देशों से ढ़ाई सौ महिला व पुरुष सदस्य भारतीय अध्यात्म में आस्था जमाएं यहां पहुंचे हैं। जो गोविंद-गोविंद जपा करो…. का भजन करते देखे जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here