वकील हत्या कांड: पीड़ित परिवार को मिला दो लाख का मुआवजा

0
790

बक्सर खबर: अधिवक्ता हत्या कांड में पीड़ित परिवार को मुआवजा दी गयी। यह राशि शनिवार को बिहार प्रतिकर स्कीम के तहत अधिवक्ता स्व. प्रेम प्रकाश सिन्हा के पत्नी उर्मिला महतो को बक्सर न्यायमंडल के निरीक्षी न्यायाधीश विजयेन्द्र नाथ ने 01 लाख 97 का चेक प्रदान की किया। इसके बाद श्री मलिक ने कहा कि इस योजना के तहत अधिकतम 2.17 लाख रूपए प्रतिकर के रूप में प्रावधान है। इस मामले में उन्हें 20 हजार पूर्व में दिया जा चुका है। अधिवक्ता प्रेम प्रकाश सिन्हा को 27 नवम्बर 2015 को मच्छरहट्टा पुल के पास दिन दहाड़े गोली मारी गई थी जिसके चलते उनकी मौत 10 दिसम्बर 15 को हो गई थी। ज्ञात हो कि अधिवक्ता संगठन सहित कई समाजसेवियों ने मुआवजे की मांग की थी। जिसके आलोक में जिला न्यायाधीष, जिला पदाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक एवं सिविल सर्जन ने संयुक्त रूप से प्रतिकर की राशि अनुशंसा किया था। उसी अनुशंसा के आलोक में बिहार राज्य विविधक सेवा प्राधिकार, पटना ने राशि विमुक्त किया है। इस मौके पर बक्सर न्यायमंडल में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अन्तर्गत आयोजित समारोह में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुभाष कुमार चैरसिया, पथन ए.डी.जे. राजेश नारायण सेवक पाण्डेय, प्राधिकार के सचिव सह ए.डी.जे. 6 उदय कुमार उपाध्याय सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिवक्ताओं में संघ के अध्यक्ष विजय नारायण मिश्र सहित कई अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here