लापता मजदूर की संदिग्ध मौत, तालाब में मिला शव

0
580

बक्सर खबरः तालाब में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना मुफिस्सल थाना क्षेत्र के जासो गांव, हरिजन  दलित बस्ती की है। यहां तालाब में गुरूवार को युवक का शव मिला। मृत युवक की पहचान स्थानीय गांव निवासी श्याम सुंदर राम(27) पिता स्वर्गीय सुदर्शन राम के रूप में हुयी है। सूत्रों की माने तो मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन -यापन करता था। वह मंगलवार से लापता था। आज सुबह बस्ती के कुछ लड़कों को उसका चप्पल तालाब में तैरता नजर आया। बच्चों ने बडो को इसकी जानकारी दी। पूरे गांव में यह चर्चा का विषय बन गया। युवकों ने श्याम सुंदर को तालाब के पानी में ढुंढना शुरू किया। घंटों मशक्कत के बाद शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब प्रशासनिक लोग पहुंचे तो मुआवजे की मांग को लेकर शव को रोकेरखा। अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की पुष्टि एसआई रविकांत ने की उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने का प्रतीत हो रहा है। परन्तु सच्चाई पीएम रिर्पोट आने के बाद ही पता चलेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here