पहले मारी गोली, अब जला दी तीस बिघे की फसल

0
927

बक्सर खबर : साधू राम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार की रात खलिहान में रखी तीस बिघे की फसल किसी ने जला दी। इसकी शिकायत इटाढ़ी थाने में गुरुवार को दर्ज करायी। उसका कहना है, बुधवार की रात गांव के ही कुछ लोगों में खलिहान में रखी धान की फसल फूंक दी। उसने आने गांव बगही के पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें खलील व बेचु मंसुरी का नाम शामिल है। यहां इस बात का उल्लेख कर देना उचित होगा कि साधू राम उर्फ उत्तम राम को लगभग पांच-छह पहले कुछ लोगों ने गोली मार दी थी। तब उसकी जान बची थी। एक बार फिर उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here