रामनवमी पर शहर में दिखा भारी उत्साह

0
349

बक्सर खबर : रामनवमी का त्योहार जिले में पारंपरिक तरीके से मनाया गया। जिला मुख्यालय एवं डुमरांव शहर में इस मौके पर आकर्षक झांकियां निकाली गयी। युवाओं का जुलूस दोपहर बाद शहर के विभिन्न मार्गों से निकला। पारंपरिक शस्त्रों के साथ युवा शालीन ढंग से भगवा पगड़ी बांध निकले। प्रत्येक वर्ष यह त्योहार जिले में इतने ही उत्साह से मनाया जाता है। शहर के ठेठेरी बाजार, यमुना चौक, मेन रोड आदि इलाकों में तो इसकी खासी तैयारी होती है। इस बार शहर के चरित्रवन इलाके से भी विशाल जुलूस निकला। वीर कुंवर सिंह कालोनी के हनुमान मंदिर के पास आकर्षक झांकी बनी थी। यहां के युवाओं की टोली जब शहर में चली तो इनकी संख्या देख लोग यह कहते नजर आए कि इस बार हर साल से बेहतर रामनवमी का उत्सव देखने को मिला। डुमरांव में भी यह उत्सव शानदार तरीके से मनाया गया। जिसमें युवराज चन्द्र विजय सिंह व युवा नेता शिवांग विजय सिंह ने हिस्सेदारी की। जिला प्रशासन ने भी अपनी तरफ से सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया। शहर के लोगों ने भी इस उत्सव को सफल बनाने में अपना भरपुर सहयोग दिया।

डुमरांव के जुलूस में शामिल युवराज व अन्य
डुमरांव के जुलूस में शामिल युवराज व अन्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here