मुखिया ने शराबी वार्ड सदस्य को कराया गिरफ्तार

0
1103

बक्सर खबरः मुखिया ने शराबी वार्ड सदस्य को नशे की हालत में गिरफ्तार कराया। मामला मुरार थाना क्षेत्र नचाप पंचायत की है। वार्ड सदस्य आशन सिंह पंचायत कार्यालय भवन पर पहुंच कर शराब की नशें में उत्पात मचा रहे थे। इसी दौरान मुखिया बीर सिंह पहुंच गये। मुखिया को देखते ही शराबी वार्ड सदस्य अपने आपे से बाहर हो गया।

गाली-गलौज करने लगा मुखिया बीर सिंह ने बहुत समझाया पर नशे की हालत में वह मानने को तैयार ही नही था। अंत में मुखिया ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष राजेश कुमार को दी। राजेश मौके पर पहुंच शराबी वार्ड सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वार्ड नम्बर चार के सदस्य आशन सिंह बीरपुर गांव का ही रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल कराया गया। जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद वार्ड सदस्य को जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here