भूमि विवाद में हुई दो को उम्र कैद की सजा

0
2157

बक्सर खबर : भूमि विवाद से जुड़े मामले में सात वर्ष पहले बगेन थाना के भदवर में अजीत सिंह की हत्या कर दी गयी थी। डेढ़ बिघे जमीन के लिए हुए आपसी संघर्ष में दो लोगों को उम्र कैद की सजा हो गयी है। मंगलवार को त्वरीत न्यायालय चार के न्यायाधीश अशोक कुमार पांडेय ने यह फैसला सुनाया। सुरेन्द्र सिंह व उनके पुत्र चंदन सिंह समेत सात लोगों ने मिलकर अजीत सिंह की हत्या कर दी थी। उनके भाई अभिषेक सिंह मंटू भी घायल हुए थे। मुकदमें के वक्त सात लोगों का नाम दर्ज हुआ। बाद में पुलिस के अनुसंधान में तीन का नाम निकल गया। दो लोग केश चलने के दौरान ही परलोक सिधार गए। शेष बचे दो को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है। साथ ही बीस-बीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वादी अभिषेक सिंह ने बताया कि 31 जुलाई 2009 को हमारी जमीन में उन लोगों द्वारा बसवाड़ लगायी जा रही थी। जिसका विरोध करने पर यह घटना हो गयी। पीडि़त पक्ष के तरफ से शिवपुजन लाल व उनके कलिंग सुरेश सिंह अधिवक्ता थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here