भूमि विवाद में गोलीबारी, दो घायल

0
1094

बक्सर खबर : भूमि विवाद के कारण राजपुर थाना के बहुआरा गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्ष आमने सामने आ गए। घुरहू यादव और रामेश्वर यादव के परिजन एक दूसरे से भीड़ गए। नतीजा यह हुआ कि घुरहू की टीम की तरफ से किसी ने गोली चला दी। जिसके कारण रामेश्वर यादव और उनके पुत्र अरविंद यादव घायल हो गए। पुलिस की माने तो यह गोली कट्टे से चली है। जिसके छर्रे दोनों को लगे हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है। उनके जख्म हल्के हैं चिंता की कोई बात नहीं है। पुलिस के अनुसार अभी इसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

1 COMMENT

  1. लगता हैं।पुलिस हथियारों में अंतर करना भूल गई हैं।क्योकि कटा कोइ सरकारी नाम नही।बल्कि,छेत्रिय नाम हैं।और छेत्रिय नाम में कटा उसे कहा जाता ह।जिसमे 315 की कारतूस डाली जाती हैं।और 315 में छारा नही बल्कि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here