भाजपा का धरना जारी, बक्सर बंद की तैयारी

0
2496

बक्सर खबर : बिजली विभाग के खिलाफ जारी भाजपा का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। पार्टी द्वारा गुरुवार को बक्सर बंद का आह्वान किया गया है। जिला व्यवसायी संघ ने भी इसका समर्थन किया है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि सांसद अश्विनी चौबे गुरुवार को यहां पहुंच रहे हैं। वे शहर में होने वाले बंद का नेतृत्व करेंगे। वहीं पूरे दिन बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी का दौर जारी रहा। सूचना के अनुसार पार्टी ने नगर ही नहीं पूरे बक्सर बंद की तैयारी की है। पूर्व जिलाध्यक्ष केदार नाथ तिवारी, सदर सीट से प्रत्याशी रहे प्रदीप दुबे मुख्य रुप ये धरने पर जमे हुए हैं। डुमरांव राज परिवार के युवराज चन्द्र विजय सिंह भी बुधवार को धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा जन सेवक का कार्य है। जनता के हित की बात करना। ऐसा करने वालों के साथ मारपीट बहुत संगीन अपराध है।

बंद के समर्थन में उतरे व्यवसायी व युवा

इस बीच बुधवार की शाम शहर में भाजपा ने मशाल जुलूस निकला बक्सर बंद की अपील की। वहीं दूसरी तरफ चैंबर आफ कामर्स से सत्यदेव प्रसाद व दिलीप वर्मा ने मिलकर भाजपा के बक्सर बंद को सफल बनाने की अपील की। सांसद अश्विनी चौबे ने संदेश में कहा है भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगी। इस बंदी का समर्थन राजनीतिक संगठन आंदोलन ने भी किया है। जिलाध्यक्ष संदीप ठाकुर ने कहा छात्र नेता रामजी के साथ जो हुआ। उसकी जितनी निंदा हो कम है। अधिकारी बात नहीं सुनेंगे, सामाजिक कार्यकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार होगा। यह हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here