कार से टकराई बाइक, दो की जान खतरे में

0
5274

बक्सर खबर : राष्ट्रीय राजमार्ग 84 पर बुधवार की सुबह कार व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के चालक दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। बाइक चालक नवीन कुमार निवासी नावानगर को उपचार आरा सदर अस्पताल एवं कार चालक सोनू वर्मा निवासी ब्रह्मपुर का उपचार पटना में चल रहा है। इन दोनों की हालत गंभीर है। ब्रह्मपुर पुलिस के अनुसार सुबह साढ़े आज बजे के लगभग देवकुली के पास यह हादसा हुआ। टक्कर आमने सामने की है। जिसके कारण दोनों चालक घायल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here