बारिश ने खोल दी पुल की पोल

0
4759

बक्सर खबर : तीन दिनों की झमाझम बारिश ने भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है। साथ ही साथ किला मैदान के पास नहर पर बने नए पुल की पोल खोल दी है। पुल चौड़ी हो गई है। पर यहां की सड़क चौड़ी नहीं हो सकी है। इस वजह से यह दरकने लगी है। या यूं कहें पुलिस के चारों किनारे धंसने लगे हैं। अगर आपने थोड़ी लापरवाही कि तो लेने के देने पड़ सकते हैं। इस लिए यहां से होकर गुजरें तो जरा संभल के।

नहीं तो दुर्घटना की खबर मिलते देर नहीं लगेगी। हाल ही में बनकर तैयार हुआ चरित्रवन का नहर पुल स्वयं तो खड़ा है। लेकिन सड़क ही उसका साथ छोडऩे लगी है। इसकी एक वजह सिर्फ संवेदक की लापरवाही है। ऐसा कहना उचित नहीं। क्योंकि इसके निर्माण का अवलोकन कर रहे इंजीनियर भी उतने ही जिम्मेवार हैं। जिन्होंने उचित देखरेख नहीं की। एक सज्जन ने कहा यहां सडक के नीचे का बेस ही कमजोर है। इस वजह से ऐसा हो रहा है। पुल को और लंबा किया जाना था। ताकि उसकी पकड मुख्य मार्ग तक होती। यह नहर के बीच ही सिमटा है इस वजह से ऐसा हो रहा है। हालाकि यह मामला पहले हल करने जैसा नहीं है। जो है वह सामने है, सडक के बेस को और मजबूत किया जा सकता है।

यज्ञ का पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here