जलजमाव के खिलाफ भड़के अधिवक्ता

0
784

बक्सर खबर : लगातार बारिश के कारण व्यवहार न्यायालय परिसर में पानी जमा हो गया है। यहां निर्माण के साथ-साथ नाली बनी थी। बावजूद इसके यहां परिसर में पानी जमा हो गया है। इसके विरुद्ध बुधवार को शहर के प्रबुद्ध अधिकवक्ताओं ने आवाज उठाई। उन्होंने पानी में भरे परिसर में विरोध स्वरुप अपनी पतलून भिगोते हुए विरोध दर्ज कराया। इसका नेतृत्व अधिवक्ता टीपी सिंह ने किया।

मौके पर सरोज उपाध्याय समेत सुबह-सुबह पहुंचने वाले कई अधिवक्ता मौजूद थे। सभी ने कहा यह न्यायिक परिसर है। यहां प्रतिदिन दुर-दराज से सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं। उनको कितनी परेशानी होगी। अधिवक्ताओं की समस्या का कहना ही क्या। यहां का प्रशासन व नगर परिषद जल्द से जल्द जल निकासी का समूचित प्रबंध करें। अन्यथा इसके खिलाफ हम कानूनी लड़ाई भी लड़ सकते हैं। अगर प्रशासन ने समय रहते इसका निदान नहीं किया।

यज्ञ का पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here