बेहद शर्मनाक है पत्रकारों पर हमला : पत्रकार संघ

0
1057

बक्सर खबर : जंगलराज का असर राज्य के सर्वोच्च सदन तक पहुंच गया है। सरकार के उप मुख्यमंत्री का ऐसा आचरण व उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मियों का ऐसा व्यवहार स्वयं में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला है। बुधवार को देश की राजधानी में जो हुआ। उसकी जितनी आलोचना हो वह कम है। ऐसे मंत्री व उसके अंगरक्षकों को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। यह मांग बक्सर पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री से की है।

पत्रकार संघ के संरक्षक रामेश्वर प्रसाद वर्मा, नरेन्द्र पंकज, बबलु उपाध्याय, अन्य सदस्यों में रवि मिश्रा, संजय उपाध्याय, अरविंद चौबे, मुस्ताक हुसैन बंटी, आशुतोष सिंह, सोनू सिंह, श्रीमन नारायण पांडेय, ओंकार नाथ मिश्रा, प्रमोद चौबे, धर्मेन्द्र पाठक, मंटू वर्मा, गिरीश दुबे समेत पत्रकार संघ के अध्यक्ष ने निंदा प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजने का निर्णय लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here