बाइक को बोलेरों ने ठोका, युवक की मौत

0
1730

बक्सर खबर : किसके उपर कब गम का पहाड़ टूट पड़े कहा नहीं जा सकता। बुधवार की रात राजपुर थाना के बसही डेरा गांव में देवलाल चौहान के भाई का तिलक आया था। आस-पास के कई गांव के लोगों को इस परिवार से अपनी खुशी में शामिल होने के लिए बुलाया था। गुरुवार की सुबह देवलाल चौहान (25) बाइक से बसही गांव जा रहा था। उसे हलवाई का हिसाब करना था।  साथ बाइक पर अमरजीत चौहान भी सवार था। दोनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। गांव के पास ही राजपुर-कोचस मुख्य मार्ग पर सुबह सात बजे उनकी बाइक को सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। घटना स्थल पर ही देवलाल चौहान की मौत हो गयी। अमरजीत बुरी तरह घायल हो गया।  सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस वहां पहुंची। थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने बक्सर खबर को बताया कि बोलेरो जब्त कर ली गयी है। सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाकर शांत कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here