बक्सर की बेटी ने ले लिया एचीवर अवार्ड

0
2996

बक्सर खबर : किरण शोभा यह नाम है उस बेटी का। जिसने मिसेज इंडिया खिताब बक्सर के नाम किया। यह सिर्फ फैशन की दुनिया में ही काम नहीं करती। जीवन को मानव सेवा में लगा भारतीय होने का कर्तव्य भी अदा कर रही है। जिसके लिए उसे ग्रेट एचीवर अवार्ड से नवाजा गया। हरियाणा के करनाल में आयोजित समारोह के दौरान पंडित दिन दयाल उपाध्याय एचीवर अवार्ड (26 फरवरी को ) प्रदान किया गया।

इस पुरस्कार के लिए किरण का चयन सोशल वर्क के कारण हुआ। देश को बेहतर बनाने के लिए किरण ने अनाथ बच्चों को मदद देनी शुरु की। पब्लिक स्कूलों में जाकर बच्चों से मिलने लगीं। उन्हें आने वाले कल को बेहतर बनाने की शिक्षा दे रही हैं। इतना ही नहीं भारतीय स्वच्छता मिशन के लिए बहुत बेहतर कार्य किया। जिसके लिए यह पुरस्कार उन्हें दिया गया है।

कौन है किरणजानने के लिए पढें – मिसेज इंडिया बनी बक्सर की बेटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here