प्रत्येक पंचायत में बनेगा एक खेल मैदान – मंत्री

0
490

बक्सर खबरः राज्य के प्रत्येक पंचायत में एक-एक खेल मैदान बनाया जायेगा। जबकि प्रखंड स्तर पर स्टेडियम का निर्माण होगा। तभी सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से प्रतिभाये उभर कर आयेंगी। उक्त बातें सोमवार को जिले के अंतिम छोर पर बसे प्रखंड के तिवाय गांव में माँ भगवती स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में सप्ताह से चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे खेल व कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम ने अपने उद्घाटन समारोह में लोगो को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा की बिहार महापुरुषो की भूमि है। यहां एक से बढ़कर एक प्रतिभाए पैदा होती है। खेल मैदान बनने से युवा खेलो से आगे बढ़कर देश का नाम ऊँचा करेंगे। उन्होंने कहा की सरकार विकास कर रही है। पहले क्रिकेट में बिहार की उपेक्षा होती थी। लेकिन अब आई पी एल व रणजी जैसे क्रिकेट का खेल बिहार में होगा।इसके लिए बीसीसीआई से बात हो चुकी है। जिसमें बिहार के भी खिलाडी क्रिकेट के मैदान में आने का मौका मिलेगा। वही विपक्ष पर कताक्ष् करते हुए कहा की लालू जी ने गरीब गुरुबो मान व सम्मान दिया। जबकि बिपक्ष के लोग जंगल राज कह गरीबो के मन सम्मान पर ठेस पहुचाया जा रहा है। इससे पहले खेल की शुरुवात मंत्री ने फिट काटकर किया गया। फाइनल मैच बिहार के सोनपा व यूपी के देवल के साथ खेल गया। जिसमे 80 मिनट के खेल में देवल के खिलाडीयो ने खेल का उम्दा प्रदर्शन कर सोनपा की टीम को 1-0 से मात देकर शील्ड पर कब्ज़ा जमाया। वही अतिथियों ने विजेता व उपविजेता में पुरस्कार क वितरण किया गया। मैच में रेफरी की भूमिका अरविन्द सिंह ने निभाई। मौके पर विशिष्ट अतिथि में पुर्व सांसद जगदानंद सिंह, जिलाध्यक्ष राजद शेषनाथ सिंह, बिस्मिल खान, आयोजन कर्ता अरविन्द सिंह,कृष्ण मोहन पाण्डेय, पंजराव मुखिया।

Add
Add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here